Home एक्टिव नगर निगम इन्दौर आयुक्त स्वयं सीएम हेल्पलाइन शिकायतकर्ता के घर पहुंचे! सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का फीडबैक निरीक्षण
नगर निगम इन्दौर

आयुक्त स्वयं सीएम हेल्पलाइन शिकायतकर्ता के घर पहुंचे! सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का फीडबैक निरीक्षण

आशीष शिन्दे 9644630000

आयुक्त नगर निगम इंदौर दिलीप कुमार यादव द्वारा आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया एवं सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति का स्थल पर जाकर परीक्षण किया। आयुक्त श्री यादव स्वयं शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचे और उनसे प्रत्यक्ष फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिए कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन में कचरा देने वाले और नहीं देने वाले सभी घरों की एंट्री स्वच्छ भारत मिशन द्वारा उपलब्ध कराए गए रजिस्टर में अनिवार्य रूप से की जाए। एनजीओ प्रतिनिधि इस रजिस्टर में रोजाना प्रविष्टि करेंगे।

आयुक्त ने बताया कि रजिस्टर की प्रति प्रतिदिन ICCC कार्यालय को भेजी जाएगी। वहां से यह मॉनिटर किया जाएगा कि कौन से नागरिक नियमित रूप से कचरा दे रहे हैं और कौन नहीं। वाहन में कचरा नहीं देने वाले घरों को कॉल कर कारण पूछा जाएगा, वहीं नियमित रूप से कचरा देने वाले नागरिकों से वाहन की समयपालन एवं सेवा की गुणवत्ता संबंधी फीडबैक लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान सुभाष नगर में पेड़ छटाई संबंधी शिकायत एवं सर्वहारा नगर में जल प्रदाय शिकायत का भी आयुक्त ने स्थल पर जाकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

आयुक्त श्री यादव ने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो तथा नागरिकों की प्रतिक्रिया के आधार पर व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार किया जाए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023489
Total Users : 23489

Related Articles