नगर निगम इंदौर और नगर परिषद देपालपुर की संयुक्त टीम द्वारा आज देपालपुर में आवासहीन पशुओं को पकड़ने की विशेष कार्यवाही की गई। इस दौरान लगभग 32 आवासहीन पशुओं को पकड़कर हातोद स्थित नगर निगम की गौशाला में सुरक्षित पहुँचाया गया।
इस संयुक्त अभियान में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, नगर परिषद देपालपुर के अधिकारी-कर्मचारी एवं एनजीओ म्यूस फाउंडेशन की टीम मौजूद रही। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नगर निगम की कार्रवाई की प्रशंसा की और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।
नगर निगम इंदौर द्वारा नगर परिषद देपालपुर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत विभिन्न सुदृढ़ीकरण और निगरानी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।







Total Users : 31524
Leave a comment