Home पुलिस विभाग दस हजार का इनामी आरोपी राजा हाशमी, पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा गिरफ्तार।
पुलिस विभाग

दस हजार का इनामी आरोपी राजा हाशमी, पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा गिरफ्तार।

◆ आरोपी है आपराधिक प्रवृत्ति का, जिसके विरुद्ध इन्दौर सहित जबलपुर में भी पंजीबद्ध है, मारपीट, अडीबाजी एवं जान से मारने की धमकी जैसे कुल 07 अपराध।

इंदौर- ,पुलिस थाना पंढरीनाथ पर दिनांक 16/10/2025 को फरियादी सोना मंगला गौरी नंदगिरि महामंडलेश्वर उम्र 37 निवासी नंदलालपुरा इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी सपना हाजी, राजा हाशमी, अक्षय कुमांयु, पंकज जैन के परेशान करने व धमकी देने व सभी किन्नरों को प्रताडित करने के कारण दिनांक 15/10/2025 को रात्रि 08:00 बजे के लगभग मेरे 24 किन्नर साथियों ने मैं जब घर पर नहीं थी तब फिनाइल पी लिया था। उक्त घटना के संबंध में अपराध क्रमांक 97/2025 धारा 119(1), 308(4), 351 (2), 3 (5) बीएनएस का दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में टीम गठित कर लगाया गया था। अपराध में आरोपी राजा हाशमी उम्र 39 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर थाना आधारताल जिला जबलपुर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार कई जिलों में दबिश दी गई। पुलिस टीम लगातार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था, परंतु आरोपी का पता नही चल पा रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त इन्दौर नगरीय जोन-4 द्वारा 10,000/- रु, का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस टीम के अथक प्रयासों से दिनांक 26/10/2025 को आरोपी राजा हाशमी हाशमी के अपने बहनोई के यहां होने की सूचना मिलने पर, तत्काल पुलिस टीम द्वारा वहां पर जाकर दबिश दी गई, आरोपी राजा हाशमी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी को ग्राम बगासपुर थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर से हिरासत में लेकर इन्दौर आए।
आरोपी से अपराध के संबंध में पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजा हाशमी पर इन्दौर एवं जबलपुर में मारपीट, अडीबाजी एवं जान से मारने की धमकी जैसे कुल 07 अपराध पंजीबद्ध है।
आरोपी को गिरफ्तार कर, प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पंढरीनाथ निरीक्षक अजय राजौरिया, उनि. राम रघुवंशी, सउनि विकाश शर्मा (डीआरपी), प्रआर 1973 गोकुल मालवीय, आर 1626 राजाराम डुडवे, सायवर सेल आर 2570 गौरव परमार, आरक्षक 3614 दीपक परिहार एवं आरक्षक चालक 1711 शुभम की मुख्य भूमिका रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009800
Total Users : 9800

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...