आशीष शिन्दे 9644630000
नगर निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था और निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, श्री अभय राजनगांवकर, सहायक यंत्री श्री नरेश जायसवाल, श्री पराग अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान स्कीम नंबर 134 डी लाइन स्थित उद्यान की खराब स्थिति पर आयुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित उद्यान दरोगा एवं कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने जोन 10 स्थित स्कीम नंबर 134 क्षेत्र में निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण कर भवन अधिकारी एवं निरीक्षक को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य स्वीकृत नक्शे के अनुरूप हों।
निरीक्षण के दौरान साहिल ग्रुप की निर्माणाधीन बिल्डिंग में खुले में कचरा फेंकने की शिकायत पर आयुक्त ने बिल्डिंग मालिक पर चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए।
आयुक्त श्री यादव ने स्टार चौराहा से दरगाह चौराहा, जम जम चौराहा से खजराना गणेश मंदिर चौराहा रिंग रोड तक निर्माणाधीन मास्टर प्लान रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गति और गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि चौराहों को आकर्षक बनाया जाए तथा फुटपाथों पर बोलार्ड लगाए जाएं ताकि अतिक्रमण न हो सके।
इसके साथ ही उन्होंने जंजीरा वाला चौराहा से न्यू पलासिया होते हुए अटल द्वार तक प्रस्तावित सड़क का निरीक्षण कर रोड मार्किंग शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने खजराना गणेश मंदिर के पास स्थित क्राउन पैलेस मैरिज गार्डन की नपती कराकर संभावित अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए।






Total Users : 9674
Leave a comment