Home Uncategorized *एम.पी.डी. केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग*
Uncategorized

*एम.पी.डी. केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग*

आयुक्त व अधिकारी रात्रि में ही मौके पर पहुंचे

जोन क्रमांक 17 सेक्टर A, नरवल स्थित सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में पारले-जी फैक्ट्री के पास स्थित एम.पी.डी. केमिकल फैक्ट्री में देर रात लगभग 2:15 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव, अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, फायर ऑफिसर श्री विनोद मिश्रा, वर्कशॉप प्रभारी श्री मनीष पांडे, फायर स्टेशन सांवेर रोड प्रभारी श्री बलजीत सिंह हुड्डा सहित निगम के अन्य अधिकारी रात्रि 2:40 बजे ही मौके पर पहुंच गए।

आग पर काबू पाने के लिए निगम की 9 फायर फाइटर गाड़ियाँ तथा देपालपुर, बेटमा, महू, पीथमपुर व सांवेर से अतिरिक्त फायर फाइटर बुलाई गई हैं। अब तक लगभग 90 पानी के टैंकरों का उपयोग किया जा चुका है। आयुक्त श्री यादव ने बताया कि आग बुझाने का कार्य लगातार जारी है और स्थिति पर निगम का नियंत्रण दल सतत निगरानी रखे हुए है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031519
Total Users : 31519

Related Articles