Home Uncategorized प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण
Uncategorized

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण

आशीष शिन्दे 9644630000

निर्माणाधीन कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए

इंदौर 12 अक्टूबर 2025।आयुक्त दिलीप कुमार यादव द्वारा प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत राऊ रंगवासा में ताप्ती परिसर, इन्दौर का निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया ,श्री अर्थ जैन, श्री अभय राजनगांवकर एवं निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित थे।

आयुक्त यादव द्वारा आवासों के निर्माण से संबंधित एवं आवासों के आवंटन एवं पजेशन के जानकारी ली गई एवं निर्माणाधीन आवास की क्वालिटी को देखा गया तथा रहवासियों से सफाई पानी सीवरेज आदि के संबंध मे जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

आयुक्त श्री यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) चरण 1.0 के अंतर्गत निर्मित आवासीय ब्लॉकों का स्थल निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण गुणवत्ता, मूलभूत सुविधाओं (जलापूर्ति, विद्युत, सड़क, स्वच्छता आदि) एवं आवंटित लाभार्थियों की जानकारी प्राप्त की। परिसर में अन्य सुविधाओं जैसे एस टी पी,संजीवनी अस्पताल, कचरा संग्रहण, पार्क की भी समीक्षा की गई।

ताप्ती परिसर में निर्माणाधीन इकाइयों के निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री यादव ने कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रकोष्ठ में हितग्राहियों के सुविधा को दृष्टिगत सुधार हेतु निर्देश दिए गए।

आयुक्त श्री यादव द्वारा स्थल निरीक्षण के दौरान परिसर में आवासरत हितग्राहियों से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की गई साथ ही उक्त शिकायतों के निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गए।

आयुक्त श्री यादव को रहवासियों एवं महिलाओं द्वारा यह बताने पर कि कैंपस में आकर कुछ लोग अनावश्यक परेशान व दुर्व्यवहार करते हैं, इस पर आयुक्त द्वारा कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगाकर वॉच करने के निर्देश दिए तथा निगम अधिकारी व क्षेत्रीय रहवासियों को कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को पहचान कर उनकी जानकारी निगम प्रशासन को दे हम पुलिस प्रशासन से बात करके कार्यवाही भी कराएंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023487
Total Users : 23487

Related Articles