Home पुलिस विभाग नो एंट्री का उल्लंघन करने वालों पर इंदौर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।
पुलिस विभाग

नो एंट्री का उल्लंघन करने वालों पर इंदौर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।

पुलिस द्वारा 12 भारी वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर दी हिदायत।

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार यातायात प्रबंधन का कार्य एवं नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।

  इसी अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में  लगातार नो एंट्री में भारी वाहनों पर निगरानी रख प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।  इसी कड़ी में कल दिनांक 07 अक्टूबर की सुबह से आज 08 अक्टूबर की सुबह तक, नो एंट्री में भारी वाहनों को लाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध, इंदौर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 12 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की और उन्हें  हिदायत दी गई कि प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। 

साथ ही सभी को प्रतिबंधित मार्गो का ध्यान रख, निर्धारित समय के अनुसार ही वाहनों को चलाने और प्रशासन द्वारा दिए निर्देशो का पालन कर सहयोग करने की समझाईश दी जा रही हैं।

👉 आम नागरिकों से अनुरोध है कि सुव्यवस्थित यातायात हेतु इंदौर पुलिस को सहयोग दें और किसी भी प्रकार की ट्रैफिक संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 पर सूचना दें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009749
Total Users : 9749

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...