Home अन्य सुनील ठाकुर, पवन अग्रवाल और हर्षल चौहान की नि:स्वार्थ सेवा से असहाय बुजुर्ग को आश्रय मिला।
अन्य

सुनील ठाकुर, पवन अग्रवाल और हर्षल चौहान की नि:स्वार्थ सेवा से असहाय बुजुर्ग को आश्रय मिला।

इंदौर: इंदौर के समाजसेवी नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवाओं से जरूरतमंद पीड़ित लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हे। ऐसा ही वाक्या आज इंदौर की विधानसभा क्षेत्र 2 के परदेशीपुरा में देखने को मिला, त्रिनेत्रम सामाजिक संगठन को सूचना मिली कि कुछ दिन पहले, 56 वर्षीय राजू वर्मा, जो कि एक पेंटर हैं, ऊँचाई से गिर गए और घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एमवाईएच ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया क्योंकि कोई बड़ी चोट नहीं थी।
​दुर्भाग्य से, चोट के कारण श्री राजू अभी ठीक से चल या खड़े नहीं हो पा रहे हैं। जब समाज सेवक और राष्ट्रीय तैराक सुनील ठाकुर को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने राजू के परिवार से संपर्क किया, लेकिन परिवार ने उन्हें घर ले जाने से मना कर दिया।
​इस मुश्किल घड़ी में,सुनील ठाकुर, पवन अग्रवाल,हर्षल चौहान ने परदेशीपुरा से आश्रम तक एम्बुलेंस के लिए मदद मांगी,तब श्री एकाक्ष सेवा संस्था के नरेंद्र वर्मा द्वारा मानवता का परिचय देते हुए एम्बुलेंस उपलब्ध कराई,पीड़ित राजू वर्मा को बढ़िया कीमा बिचौली मर्दाना स्थित आशांजलि ओल्ड एज केयर होम ,आश्रम ले आए और उन्हें यहाँ भर्ती करवाया, आश्रम संचालक अभिषेक शुक्ला,अंजली खंडेलवाल तथा सहयोगी रानी यादव द्वारा राजू को आश्रम में एडमिशन की प्रक्रिया पूर्ण की।ताकि वे पूरी तरह से ठीक होने तक वहीं रह सकें।इस रेस्क्यू में नि:स्वार्थ सेवा भावी श्री राजेन्द्र अग्रवाल,अमित अग्रवाल,सूरज जोशी का अमूल्य सहयोग रहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031830
Total Users : 31830

Related Articles

अन्यएक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रौद्योगिकीराजनीति

सोशल मीडिया पर 80 के दशक का छाया खुमार

इंदौर संकेत प्रतिनिधि इंदौर • इन दिनों सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्मों...