✍️ श्याम सुन्दर सोनी ,
ओझर ग्राम की डेब नदी पुलिया, जो लंबे समय से जर्जर और क्षतिग्रस्त स्थिति में थी, ने हाल ही में जनसुरक्षा और सामाजिक चेतना का प्रतीक बनते हुए सुर्खियां बटोरी हैं।आज सोमवार प्रातः 8:00 बजे से मंगलवार प्रातः 8:00 बजे तक, ग्रामवासी नारायण (चुन्नू) सोनी ने पुलिया की सुरक्षा और जनहित के लिए जनसत्याग्रह आंदोलन का शुभारंभ किया। इस दौरान ओझर चौकी प्रभारी भी उपस्थित हुए और प्रशासनिक संवाद के बावजूद श्री सोनी ने अपने जनहित के प्रयास को जारी रखा।साथ ही, कल रविवार को नगर भाजपा द्वारा डामरीकरण कार्य की घोषणा की गई, जो सोमवार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पुलिया पर किया जाएगा। इस दौरान लगभग 7 घंटे तक आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। कुछ ग्रामीणों ने नाम न बताने की शर्त पर इस कार्यवाही को अनुचित बताते हुए कहा कि पहले पुलिया की कंक्रीट स्लिप ठीक की जानी चाहिए।








Total Users : 31526
Leave a comment