Home अन्य हिंदू लड़की का पीछा कर ज्यादती, धर्म परिवर्तन का दबाव
अन्य

हिंदू लड़की का पीछा कर ज्यादती, धर्म परिवर्तन का दबाव

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपी को जमकर पीटा

इंदौर। शहर में एक बार फिर लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़ा मामला सामने आया है। इंदौर में रहने वाली कक्षा 11वीं की छात्रा ने हरदा निवासी मुबिन शेख पिता अकलीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दी है कि आरोपी कई वर्षों से उसे डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण कर रहा है और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है।

हरदा से इंदौर तक पीछा
पीड़िता ने बताया कि वह हरदा की रहने वाली है। वहां रहने के दौरान भी आरोपी मुबिन ने धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। उस समय पीड़िता के पिता ने संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बदनामी और दबाव के कारण पीड़िता का परिवार हरदा छोड़कर इंदौर शिफ्ट हो गया।

        लेकिन आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। उसने पीड़िता की इंस्टाग्राम आईडी से उसका मोबाइल नंबर निकाला और फोन पर धमकाने लगा। आरोपी इंदौर आकर भी पीड़िता के घरवालों की जानकारी लेता और घर पर अकेली पाकर जबरन संबंध बनाता। विरोध करने पर वह पीड़िता से मारपीट करता, गालियां देता और हरदा की घटना का खुलासा करने की धमकी देता।

      छात्रा का आरोप है कि आरोपी हर बार उसे मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डालता। पिछले एक साल से वह लगातार इंदौर आता रहा और महीने में कई बार उसके साथ जबरदस्ती करता रहा। 22 सितंबर 2025 को जब पीड़िता के माता-पिता और भाई घर पर नहीं थे, तब आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर बुरी तरह पीटा। 3 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने फिर से कॉल कर उसे स्कीम नंबर 78 की पानी की टंकी के पीछे मिलने बुलाया। वहां सुनसान जगह पर उसने फिर जबरदस्ती करने की कोशिश की तभी मौके बजरंग दल कार्यकर्ता पहुंचे गए और आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की पुलिस के हवाले पीड़िता बजरंगियों के साथ थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवायी 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री अंकित मौर्य और जिला संयोजक जयेश मौर्य थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि “यह सीधा-सीधा लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण का मामला है। ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।” लसुड़िया थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मुबिन शेख के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी, जातिसूचक गाली और धर्म परिवर्तन के दबाव की धाराओं में केस दर्ज किया है।

इस दौरान मौके पर मोनू श्रीवास, राकेश चौहान, राजेश अरोरा, कृष्णा बाघ, कुनाल बजरंगी, अनिकेत भाऊ, गोलू मौर्य, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009749
Total Users : 9749

Related Articles

अन्य

सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहने वाले इन्फ्लुएंसर जतिन एक बार फिर सुर्खियों में

सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहने वाले इन्फ्लुएंसर...

अन्य

इंदौर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में

सीईओ के निर्देश से ज्यादा डर हुआ हावी इंदौर के जिला शिक्षा...

अन्य

अजब प्रेम की गजब कहानी

“इश्क, इंतज़ार और ऑपरेशन”अजब प्रेम की गजब कहानीनेनशु से नमन तक का...