Home ताज़ा ख़बर महिला को 62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

महिला को 62 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार

वीओ – दरअसल इस महिला से जब्त की गई 62 ग्राम ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने महिला के घर से 11,000 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि यह महिला नशीले पदार्थों की बिक्री के लिए नाबालिग बच्चों और अन्य महिलाओं का इस्तेमाल करती थी। यह गिरोह ब्राउन शुगर की छोटी-छोटी पुड़िया, जिन्हें स्थानीय भाषा में टोकन कहा जाता है, करीब 1,000 रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से बिकवाती थी। वही पुलिस ने महिला के फॉरवर्ड लिंकेज की जांच करते हुए दो अन्य आरोपियों, डॉली और विकास को भी गिरफ्तार किया है, जो द्वारकापुरी क्षेत्र के निवासी हैं। ये दोनों आरोपी मुन्नी बाई से ड्रग्स खरीदकर अपने क्षेत्र में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार महिला मुन्नी बाई का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और करीब डेढ़ साल पहले भी उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031867
Total Users : 31867

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

12 साल बाद भी सवाल वही, कब पूरी होगी सड़क

9 करोड़ का ठेका लेकर काम शुरू नहीं किया इंदौर संकेत प्रतिनिधि...