Home धर्म/समाज संस्था “आदित्य ” द्वारा आयोजित आइकोनिक फैशन शो और एक्सीलेंस अवार्ड नाईट 14 दिसंबर को।
धर्म/समाज

संस्था “आदित्य ” द्वारा आयोजित आइकोनिक फैशन शो और एक्सीलेंस अवार्ड नाईट 14 दिसंबर को।


भारतीय संस्कृति व देश के अलग अलग राज्यों के परिवेश को भी रेम्प पर युवतियों द्वारा प्रदर्शित किया जायेगा।
इंदौर –संस्था “आदित्य ” द्वारा आयोजित आइकोनिक फैशन शो और एक्सीलेंस अवार्ड नाईट का आयोजन 14 दिसम्बर 2025 रविवार को शाम 7 बजे से एयरपोर्ट रोड स्थित बाबाश्री गार्डन में किया जा रहा है। यह आयोजन ट्रेडिशनल व इंडियन थीम पर आधारित होगा, जिसमें देश की अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और परिवेश को प्रदर्शित किया जाएगा।संस्था क़े संयोजक सचिन नीमा ने बताया कि
इस आयोजन के दौरान एक्सीलेंस अवार्ड नाईट का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें मीडिया, शिक्षा, व्यापार, चिकित्सा, उद्योग, और विशेष पेशे के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों का भी सम्मान किया जाएगा।
आयोजन में प्रदेश के कई जननेताओं को आमंत्रित किया गया है, साथ ही कई प्रसिद्ध मॉडल्स और सोशल मीडिया के कलाकारों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन न केवल फैशन और संस्कृति का संगम होगा, बल्कि यह एक ऐसा मंच भी होगा जहां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील सर्व श्री राज शेखर गुप्ता, अजय पोरवाल, विकास खंडेलवाल, अजय ठाकुर,रमेश जेसवानी आदि ने की हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031831
Total Users : 31831

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाजनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

खजराना गणेश मंदिर में भक्तों का 20 करोड़ का बीमा

इंदौर संकेत प्रतिनिधि इंदौर • खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव...