Home पुलिस विभाग इन्दौर ट्रैफिक पुलिस की नियमो का उल्लंघन करने वाले लोक परिवहन वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही।
पुलिस विभाग

इन्दौर ट्रैफिक पुलिस की नियमो का उल्लंघन करने वाले लोक परिवहन वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही।

● 35 ऑटो/ई रिक्शा के किये चालान ।

इंदौर शहर के यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा जागरूकता के साथ ही प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम मे यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा समझाईश के साथ ही नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहनों व चालको पर निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

   इसी कड़ी में शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने हेतु इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऑटो व ई रिक्शा के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान प्रतिबंधित मार्ग का उल्लंघन, वन-वे, ओवरलोडिंग तथा नो पार्किंग जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 ई रिक्शा/ऑटो पर सख्त कार्रवाई की गई।
 इंदौर ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों से अपील की है, कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करें एवं वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031859
Total Users : 31859

Related Articles