Home पुलिस विभाग इंदौर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो जिसमें कुत्तों को भगाने के लिए एयर गन से फायरिंग का मामला
पुलिस विभाग

इंदौर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो जिसमें कुत्तों को भगाने के लिए एयर गन से फायरिंग का मामला

इंदौर से इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्तों को भगाने के लिए एयर गन से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला द्वारिकापुर इलाके का बताया जा रहा है, जहां कुत्तों को लेकर पहले से ही मोहल्ले में विवाद चल रहा था। अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

– दरअसल, इंदौर के द्वारिकापुर इलाके में कुत्तों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इसी बीच सूर्य देव नगर क्षेत्र का बताया जा रहा एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति हाथ में एयर गन लेकर सड़क पर फायरिंग करता नजर आ रहा है, बताया जा रहा है कि यह फायरिंग कुत्तों को भगाने के लिए की गई थी। हालांकि, इस तरह की हरकत से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस मामले में डीसीपी का कहना है कि वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति सेल्स टैक्स विभाग में अधिकारी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – आनंद कलादगी — डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023495
Total Users : 23495

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागराजनीति

“रास्ता दो नहीं तो नौकरी से धो बैठोगे हाथ”

नायब तहसीलदार की कोटवार की दादागीरी देपालपुर।सरकारी महकमों में सालों लोगों को...