Home पुलिस विभाग इंदौर के राऊ क्षेत्र की पॉश कॉलोनी सिलिकॉन सिटी में हुई 15 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का खुलासा
पुलिस विभाग

इंदौर के राऊ क्षेत्र की पॉश कॉलोनी सिलिकॉन सिटी में हुई 15 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का खुलासा

इंदौर के राऊ क्षेत्र की पॉश कॉलोनी सिलिकॉन सिटी में हुई 15 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार किया है। फिल्म ‘बंटी-बबली’ से प्रेरित होकर इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि शिक्षित युवा हैं जिनकी AI के चलते नौकरी चली गई और उन्होंने खर्चे पूरे करने के लिए चोरी को अंजाम दिया।

वी ओ – पकड़े गए आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय प्रियांशु और अंजना के रूप में हुई है, जो मूलतः मंडला जिले के रहने वाले हैं। इस चोरी का खुलासा करते हुए क्षेत्रीय डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपी प्रियांशु इंदौर में ही टीसीएस कंपनी में ग्राफिक डिजाइनर था, लेकिन हाल ही में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के कारण हुई छंटनी में उसकी नौकरी चली गई थी। वहीं, अंजना इंदौर में रहकर NEET की तैयारी कर रही है। आर्थिक तंगी और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दोनों ने चोरी की योजना बनाई। डीसीपी लालचंदानी के मुताबिक दोनों आरोपी कक्षा 6 से साथ पढ़ रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने करीब एक हफ्ते तक सिलिकॉन सिटी स्थित ‘श्री ज्वेलर्स’ की रेकी की।वहीं कुछ दिन पहले उन्होंने उसी दुकान से कुछ सामान खरीदा ताकि दुकान की व्यवस्था समझ सकें। प्रियांशु और अंजना ने रेकी के लिए अपने साथ रहने वाले एक अन्य कपल की स्कूटर का उपयोग किया। जहां पुलिस को इसी स्कूटर के जरिए अहम सुराग मिला, जिसका पीछा करते हुए टीम आरोपियों के मंडला स्थित घर तक जा पहुंची।इधर दोनों आरोपियों ने दुकान से करीब 15 लाख रुपये के जेवर चोरी किए थे, जिन्हें वे इंदौर के सराफा बाजार में बेचने की फिराक में थे, लेकिन उन्हें बच्चा समझकर खरीददारों ने सामान नहिं खरीदा और दोनों क्रिसमस मनाने मंडला निकल गए। पुलिस ने दोनों की मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनो को भोपाल रेल्वे स्टेशन से पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। महज 18 साल की उम्र में करियर की शुरुआत करने वाले इन युवाओं का अपराध की दुनिया में कदम रखना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बाइट – कृष्ण लालचंदानी, डीसीपी जोन वन

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009798
Total Users : 9798

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...