Home पुलिस विभाग इंदौर भंवरकुआं पुलिस ने घर में चोरी करने वाली महिला नौकरानी सहित उसके प्रेमी और चोरी का माल बेचने वाले एजेंट सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
पुलिस विभाग

इंदौर भंवरकुआं पुलिस ने घर में चोरी करने वाली महिला नौकरानी सहित उसके प्रेमी और चोरी का माल बेचने वाले एजेंट सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

इंदौर की भंवरकुआं पुलिस ने घर में चोरी करने वाली महिला नौकरानी सहित उसके साथी महिला का प्रेमी और चोरी का माल बेचने वाले एजेंट सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

दरअसल पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के अग्रवाल नगर का है जहां फरियादी स्वप्निल त्रिवेदी ने पुलिस को शिकायत की थी कि कुछ दिनों पहले मेरे घर में चोरी की वारदात हुई थी। घर पर काम करने आई नौकरानी लता ने ही अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर लाखो रुपए की सोने की ज्वेलरी चोरी कर फरार हो गई । चोरी करने के बाद नौकरानी काम छोड़कर फरार हो गई, जिसके बाद घर वालों को उस पर शक हुआ। शंका के आधार पर भंवरकुआं पुलिस ने नौकरानी लता की तलाश शुरू की और उसे उसकी एक महिला साथी के साथ हिरासत में लिया। दोनों महिला से सख्ती से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात में नौकरानी का प्रेमी भी शामिल था, जिसने चोरी की योजना में मदद की थी। चोरी के जेवरात बेचने के लिए दोनों ने एक अन्य युवक की सहायता ली थी। पुलिस ने जानकारी के आधार पर प्रेमी और माल बिकवाने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, सभी आरोपियों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात जब्त कर लिए गए हैं और चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में घरेलू नौकर-नौकरानियों के सत्यापन पर भी जोर दिया जा रहा है। वही पकड़ी गई महिला द्वारा घरों में चोरी के मामले पकड़ी जा चुकी है ।

बाइट – राजकुमार यादव, थाना प्रभारी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009798
Total Users : 9798

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...