Home पुलिस विभाग होटल कर्मचारियों द्वारा अंतरंग वीडियो बनाने का आरोप
पुलिस विभाग

होटल कर्मचारियों द्वारा अंतरंग वीडियो बनाने का आरोप

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 136 स्थित सेफरोन होटल में एक युवक अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा, और कुछ देर बाद होटल कर्मचारियों द्वारा अंतरंग वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मारपीट करता है यही नहीं होटल संचालक दंपत्ति और एक कर्मचारी का अपहरण कर अपने साथ ले जाकर पचास हजार की अवैध भी करता है, इस मामले में हीरा नगर पुलिस ने दो नाबालिगों सहित कुल नो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल होटल सेफ्रोन में दीपक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा और कुछ देर बाद होटल के कर्मचारी द्वारा छुपकर अंतरंग वीडियो बनाने का आरोप लगाया साथ ही अपने साथियों को बुलाकर होटल में तोड़फोड़ करते हुए एक कर्मचारी से मारपीट की, जिसके बाद मौके पर पहुंचे होटल संचालक दंपत्ति को अपने साथ सदर बाजार इलाके में लेकर पहुंचा और अपने साथियों के साथ दंपत्ति से मारपीट करते हुए पचास हजार रुपए की अवैध वसूली भी कर ली। जिसके बाद होटल संचालक द्वारा हीरा नगर थाने की गई शिकायत के बाद आरोपियों की सीसीटीवी से पहचान की और पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक गौड़ के अलावा कीर्तन गौड़, राज गौड़, सोनू गौड़ और सुमित गौड़ को हिरासत में ले लिया है, जबकि ऋषि और श्रवण की तलाश जारी है। जबकि दो आरोपी नाबालिग है।
होटल में तांडव, अपहरण, फिरौती, और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल जैसी वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस ने आरोपियों पर सख्त धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बाइट – राजेश व्यास, डीसीपी झोन तीन

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

017324
Total Users : 17324

Related Articles