इंदौर की हीरानगर पुलिस ने मेडिकल दुकान के बाहर कार और बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान उनके हाथ और पैरों पर पट्टे बांधे गए थे।
देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें जेल गेट के बाहर आरोपी खुद पट्टे खोलते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे। पुलिस ने यशीत, स्वप्निल, निक्की, आदित्य, ओम उर्फ देवाय और एक अन्य आरोपी को गुरुवार को मेडिकल दुकान के बाहर हुए विवाद में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद इलाके में उनका जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान आरोपियों के हाथ और पैरों पर पट्टे बांधे गए थे। बाद में उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
रविवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जेल गेट के बाहर आरोपी अपने हाथ और पैरों से पट्टे खोलते दिखाई दिए। वीडियो के बाद आरोप लग रहे हैं कि पुलिसकर्मियों ने केवल दिखावे के लिए पट्टे बांधे थे। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।मामले में एसपी रुचिवर्धन मिश्रा ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Total Users : 24515
Leave a comment