नौकरी पत्नी के नाम की, कर रहा पति
देपालपुर • दैनिक इंदौर संकेत
गौतमपुरा नगर परिषद में अजब-गजब कारनामा सामने आया। सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद गौतमपुरा में विनय सक्सेना नौकरी करते हैं। लेकिन यह नौकरी परिषद में उनकी पत्नी के नाम से दर्ज है इतना ही नहीं बल्कि पत्नी के नाम से निकलती है। लेकिन परिषद का पूरा कामकाज सक्सेना देखते हैं पत्नी ने तो आज तक काम के मामले में परिषद में कदम नहीं रखा इतना ही नहीं यह अजब गजब कारनामा कई सालों से परिषद में चल रहा है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को आज तक इस मामले की भनक नहीं लगी या फिर सत्ताधारी नेताओं के रसूख के आगे अधिकारी भी इस मामले में हाथ डालना नहीं चाहते।
विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि सक्सेना आवास योजना की फाइल को पास कराने का भी काम करते हैं। सूत्र बताते हैं जो काम परिषद में नियम विरुद्ध करवाना हो वह काम सक्सेना आसानी से करवा देते हैं। इसके पीछे लक्ष्मी की माया का जाल बिछा है। पहले भी सक्सेना ने कहीं अटके काम आसानी से पास करवा दिए। सक्सेना को भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है इतना ही नहीं इनके भाई भाजपा नगर अध्यक्ष हैं सांसद और विधायक के करीबी माने जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर यह सब खेल नगर परिषद गौतमपुरा में चल रहा है। लेकिन इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारी मौन दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे मामले में एक सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया। गरीबों के लिए कानूनी अमीरों का बड़ा खेल? अब देखना होगा कि परिषद में जिस प्रकार यह खेल चल रहा है उस मामले में जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करेंगे या फिर सत्ताधारी नेताओं के आगे नतमस्तक दिखाई देंगे।






Total Users : 31829
Leave a comment