Home एक्टिव सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से भड़की प्राचार्य ने कहा- क्या मुख्यमंत्री ढूंढने आएंगे सर्टिफिकेट
एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से भड़की प्राचार्य ने कहा- क्या मुख्यमंत्री ढूंढने आएंगे सर्टिफिकेट

माइग्रेशन सर्टिफिकेट नहीं देने पर छात्र ने की थी प्राचार्य की शिकायत

देपालपुर। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में माइग्रेशन सर्टिफिकेट को लेकर छात्र और प्राचार्य के बीच विवाद की स्थिति बन गई। विवाद के बाद प्राचार्य के खिलाफ छात्रों ने स्कूल में जमकर प्रदर्शन किया। जानकारी में आपको बता दें समीन डागर ने आरोप लगाया है कि लगातार माइग्रेशन सर्टिफिकेट को लेकर वह प्राचार्य से मांग कर रहे थे। लेकिन बार-बार प्राचार्य सपना भदौरिया द्वारा उन्हें तारीख पर तारीख दी जा रही थी, जिससे आहत होकर समीन डागर ने प्राचार्य के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा दी।

शिकायत की जानकारी मिलने के बाद प्राचार्य ने छात्र पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। इसी बीच छात्र और प्राचार्य का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इतना ही नहीं प्राचार्य ने छात्र से कहा कि क्या तेरा माइग्रेशन ढूंढने मुख्यमंत्री आएंगे, क्या मुख्यमंत्री ढूंढ कर देगा तेरा माइग्रेशन, मैं क्या करूं, तुम बहुत नेता बन रहे हो। इतना ही नहीं प्राचार्य ने छात्र से कहा कि शिकायत वापस लेने पर ही माइग्रेशन सर्टिफिकेट दिया जाएगा। छात्र ने शिकायत वापस लेने से इनकार कर दिया। 21 दिन बाद माइग्रेशन सर्टिफिकेट देने की बात कही। इस बात की जानकारी छात्र नेताओं को लगी तो उन्होंने प्राचार्य के खिलाफ स्कूल में प्रदर्शन कर दिया। बड़ी संख्या में छात्र नेता और स्कूल के छात्रों ने प्राचार्य सपना भदौरिया के इस्तीफे की मांग कर दी।

मामला बढ़ता गया और भी कई गंभीर आरोप छात्रों ने प्राचार्य पर लगाए। प्राचार्य का रवैया छात्रों के प्रति अकड़ वाला रहा है। प्राचार्य कहने लगी तुम क्या मेरा इस्तीफा मांगते हो, मैं खुद ही पांच-सात दिनों में ट्रांसफर होकर चली जाऊंगी। छात्र नेताओं ने अधिकारियों को ज्ञापन दिया है और कहा कि जांच कर दोषी प्राचार्य के खिलाफ कठोर और कानूनी कार्रवाई की जाए। तहसीलदार ने भी छात्रों को आश्वासन देते हुए जांच की बात कही और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। छात्र नेताओं ने अधिकारियों के समक्ष भी प्राचार्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राचार्य की भाषा शैली अभद्र वाली रहती है, इतना ही नहीं क्लर्क के बिना साइन करे प्राचार्य ने वेतन आहरण किया है। प्राचार्य के खिलाफ छात्रों ने क्षेत्रीय थाना प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर शिकायत की। छात्रों ने अधिकारियों से प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ऑडियो में मुख्यमंत्री के नाम का स्पष्ट प्रयोग

मुख्यमंत्री से भी डर नहीं लगता है। वह उस ऑडियो में मुख्यमंत्री के नाम का स्पष्ट प्रयोग कर रही है, जिससे ऐसा लगे कि मेरी शिकायत कहीं भी कर दो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन अब देखना होगा उच्च अधिकारी और शिक्षा विभाग इस मामले में क्या संज्ञान लेता है और क्या कार्रवाई करता है।

प्राचार्य सपना भदौरिया का विवादों से पुराना नाता

प्राचार्य सपना भदौरिया का विवादों से पुराना नाता रहा है। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि सांवेर में भी प्राचार्य सपना भदौरिया रही हैं, लेकिन किसी भी कर्मचारी अधिकारियों से इनकी पटरी नहीं बैठी। इतना ही नहीं देपालपुर में भी एक शिक्षक से इन्होंने विवाद किया था। उसमें कहा गया था कि मैं भी भदौरिया हूं, किसी के भरोसे देपालपुर नौकरी करने नहीं आती हूं। उस मामले में भी शिक्षकों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031849
Total Users : 31849

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

12 साल बाद भी सवाल वही, कब पूरी होगी सड़क

9 करोड़ का ठेका लेकर काम शुरू नहीं किया इंदौर संकेत प्रतिनिधि...