Home एक्टिव सरकारी जमीन को निजी बताकर काटे प्लाट, एफआईआर दर्ज
एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागप्रशासनिक

सरकारी जमीन को निजी बताकर काटे प्लाट, एफआईआर दर्ज

इंदौर। इंदौर जिला प्रशासन ने बुधवार को भूमाफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मल्हारगंज क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित करने की कोशिश का खुलासा होने पर भूमाफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। साथ ही अतिक्रमण हटाने और बेदखली की कार्रवाई भी की गई।

मल्हारगंज के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और तहसीलदार ने ग्राम सिरपुर स्थित सरकारी जमीन, सर्वे क्रमांक 33, रकबा 2.711 हेक्टेयर का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि यह भूमि राजस्व अभिलेखों के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के नाम दर्ज है। जांच में पता चला कि सम्राट नगर निवासी अरजु खां पिता शेरू खां ने इस सरकारी जमीन को अपनी बताकर 17 छोटे-छोटे भूखंड तैयार कर दिए। इतना ही नहीं, उसने सर्वे क्रमांक 37/1 को निजी भूमि बताकर नोटरी के माध्यम से विक्रय किया और न्यू लक्ष्मी नगर के नाम से अवैध कॉलोनी बसाने का प्रयास किया। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि सर्वे क्रमांक 37/1 की जमीन रियासत मिश्रीमल पिता गणपत के नाम दर्ज है। इस भूमि का स्वामित्व अरजु खां के नाम नहीं है। इसके बावजूद वह सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर उसे निजी भूमि के रूप में प्रदर्शित कर रहा था। प्रशासन के अनुसार, इस जमीन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 करोड़ रुपये है।

चंदन नगर थाने में एफआईआर दर्ज

27 जुलाई को अरजु खां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 316(5) के तहत चंदन नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। निरीक्षण के दौरान सरकारी जमीन पर जरीना बी पति अनवर, बबली पति कलाश और यासमीन मंसूरी पति साबिर के निर्माणाधीन मकान पाए गए। इनके खिलाफ राजस्व प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार बेदखली के आदेश जारी किए गए हैं।

प्रशासन के अनुसार, इसी क्षेत्र में 4 मई को भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उस दौरान अली मोहम्मद, वसीम पठान, शाहरुख कुरैशी, साबरी नबी, गिरीश अवखड़े, अनवर, फरहाबी, शाहिदा सहित अन्य लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर छोटे-छोटे भूखंड बनाकर की जा रही फेंसिंग और अतिक्रमण को नगर निगम की रिमूवल टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटाया था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

025173
Total Users : 25173

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागप्रशासनिक

गौतमपुरा में कानून व्यवस्था धराशाई, शराब माफिया बेलगाम

भाजपा-कांग्रेस नेता की जोड़ी शराब कारोबार में कर रही कमाल गौतमपुरा क्षेत्र...