Home ताज़ा ख़बर एक क्लिक में कंट्रोल होंगी शहर की 1.42 लाख स्ट्रीट लाइटें, मोबाइल आधारित सिस्टम से घटेगा बिजली खर्च
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

एक क्लिक में कंट्रोल होंगी शहर की 1.42 लाख स्ट्रीट लाइटें, मोबाइल आधारित सिस्टम से घटेगा बिजली खर्च

इंदौर। शहर भर की स्ट्रीट लाइट को एक मोबाइल फोन से हैंडल करने की योजना बनाई गई है। अभी तक 24 घंटे चालू रहने वाली स्ट्रीट लाइट को बंद और चालू मोबाइल फोन से किया जा सकेगा। इसके लिए स्मार्ट स्ट्रीट लाइट सिस्टम बनेगा और इसी तकनीक से एलईडी लाइट से बिजली बचत होने की पूरी संभावना है।

बताया जा रहा है कि शहर भर में लगभग 1 लाख 42 हजार स्ट्रीट लाइट संचालित हो रही हैं, जहां अधिकांश लाइटें 24 घंटे चालू रहती हैं। इससे नगर निगम पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। यही कारण है कि इस बोझ को कम करने के लिए तरह-तरह के जतन किए गए थे। पहले खंभों पर ही स्विच लगाए गए तो अन्य कई सिस्टम भी काम किए गए, लेकिन कोई भी प्रयास सफल नहीं हुआ। अब नए सिरे से इस व्यवस्था को लागू करने की योजना बनाई गई है। निगम ने अधिकांश स्ट्रीट लाइटों को एकीकृत निगरानी नियंत्रण सिस्टम से जोड़ दिया है। इससे मोबाइल आधारित प्रणाली के जरिए लाइटों को दूरस्थ रूप से ही ऑन या ऑफ किया जा सकेगा और उनके संचालन का समय भी निर्धारित किया जा सकेगा। इससे पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट 24 घंटे नहीं जलेंगी और शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक ही स्ट्रीट लाइट चालू रहेगी। इसके बाद सिस्टम के माध्यम से मोबाइल फोन से ही स्वतः स्ट्रीट लाइट बंद हो जाएंगी।

फिलहाल 24 घंटे लाइट जलने से नगर निगम को नुकसान हो रहा था। अब इस नई तकनीक से जल्द ही काम शुरू होने की बात कही जा रही है। महापौर ने बताया कि इस तकनीक से शहर में बेहतर कार्य होगा और एडिशनल कमिश्नर अभय श्रीवास्तव को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023626
Total Users : 23626

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरराजनीति

वर्चस्व का कद, दल बदलने पर नहीं बदला पद

आशीष गुप्ता : 9425064357इंदौर। दैनिक इंदौर संकेत कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव...