Home ताज़ा ख़बर गौशाला में गबन और भ्रष्टाचार के आरोप, प्रशासन मौन
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागराजनीति

गौशाला में गबन और भ्रष्टाचार के आरोप, प्रशासन मौन

गौशाला में है 50 गाय, लेकिन अनुदान लिया 102 गायों का

गौशालाओं में भ्रष्टाचार और गोवंश पर अत्याचार को लेकर प्रदेश में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बार-बार दिए गए निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात बिल्कुल उलट दिखाई दे रहे हैं। ग्राम खजूरिया रेशम केंद्र, हातोद स्थित उत्सव श्रद्धा विहार गौशाला में गंभीर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गौशाला अध्यक्ष राकेश पोरवाल पर करोड़ों रुपये के वितरण, गबन, पशु क्रूरता और शासकीय अनुदान के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।

संगठन का कहना है कि कागजों में 102 गोवंश दिखाकर आठ महीने से फर्जी अनुदान लिया जा रहा है, जबकि मौके पर केवल 50 गोवंश पाए गए। मृत गायों को सम्मानजनक भू-समाधि देने के बजाय नाले में फेंका जा रहा है। शिकायतें पहले ही एसडीएम हातोद, पशुपालन विभाग और पुलिस तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे नाराज होकर कुबेर राज गौ सेवा संगठन ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर अंतिम चेतावनी दी है।

प्रदेश अध्यक्ष आचार्य श्री तेजेश्वरानंद ने कहा कि यदि बुधवार तक समिति भंग नहीं की गई और राकेश पोरवाल पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो गुरुवार से जन आंदोलन शुरू होगा। आंदोलन में करणी सेना, बजरंग सेना और हिंदू महासभा समेत कई संगठन शामिल होंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031866
Total Users : 31866

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

12 साल बाद भी सवाल वही, कब पूरी होगी सड़क

9 करोड़ का ठेका लेकर काम शुरू नहीं किया इंदौर संकेत प्रतिनिधि...