Home ताज़ा ख़बर राजवाड़ा में ऑटो चालक की चालाकी—महिला का बैग चुराया, 4 दिन में आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

राजवाड़ा में ऑटो चालक की चालाकी—महिला का बैग चुराया, 4 दिन में आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। शहर के सबसे व्यस्ततम राजवाड़ा क्षेत्र में एक ऑटो चालक द्वारा महिला सवारी का बैग चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार दिन की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया माल भी बरामद करने की प्रक्रिया जारी है।

जानकारी के अनुसार, घटना इंदौर के राजवाड़ा इलाके की है। एक महिला ने यहां पहुंचने के लिए सीएनजी ऑटो लिया था। महिला के पास एक बड़ा बैग था, जिसके अंदर एक छोटा बैग रखा हुआ था। जब महिला राजवाड़ा पहुंचकर ऑटो से उतरी, तभी चालक ने उसे बातचीत में उलझा लिया और मौका पाकर बड़े बैग के अंदर रखा छोटा बैग चोरी कर फरार हो गया। महिला को घटना की जानकारी उस समय लगी, जब वह सराफा क्षेत्र में रकम बदलवाने के लिए एक दुकान पर पहुंची। बैग गायब मिलने पर उसने तत्काल सराफा थाना में शिकायत दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज के आधार पर संदिग्ध ऑटो चालक की पहचान की गई और लगातार तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान सोनू अहिरवार के रूप में हुई है, जिस पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने महिला के बैग से करीब 10 ग्राम सोने के आभूषण और 9 हजार रुपए नकद चोरी करना कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए ऑटो को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से चोरी किया गया पूरा माल बरामद करने के प्रयास जारी हैं और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031859
Total Users : 31859

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

12 साल बाद भी सवाल वही, कब पूरी होगी सड़क

9 करोड़ का ठेका लेकर काम शुरू नहीं किया इंदौर संकेत प्रतिनिधि...