Home ताज़ा ख़बर पानी भरने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

पानी भरने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

लसूड़िया थाना क्षेत्र में पानी भरने की मामूली सी बात ने एक युवक की जान ले ली। संत रविदास नगर में कल दोपहर को हुए विवाद का बदला लेने के लिए घात लगाए बैठे बदमाशों ने रात में ढाबे से बाहर निकलते ही युवक पर चाकूओं से जानलेवा हमला कर दिया। हैरत की बात यह है कि वारदात के बाद आरोपी खुद युवक को अस्पताल लेकर पहुँचे, लेकिन जैसे ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया, वे अस्पताल से ही फरार हो गए। लसूड़िया पुलिस ने मामले में चार मुख्य आरोपियों को नामजद कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।

​पुलिस के मुताबिक, मृतक चिंतामन सिंह राठौड़ का बीते कल दोपहर में अपने पड़ोसी मोहित और उसके परिवार से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मारपीट के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन मोहित और उसके साथी रंजिश पाले हुए थे। बीती रात चिंतामन रविदास नगर स्थित राजा ढाबे पर खाना खाकर बैठा था, तब ये बदमाश वहां पहुँच गए और करीब आधे घंटे तक उसकी रेकी की।​जैसे ही चिंतामन ढाबे से बाहर निकला, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे घेर लिया। हथियारों से लैस आरोपियों ने चिंतामन पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। हमले में वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। घायल की हालत देख घबराए आरोपी खुद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। दो अस्पतालों ने गंभीर स्थिति देखते हुए भर्ती करने से मना कर दिया, जिसके बाद वे उसे तीसरे अस्पताल लेकर पहुँचे। वहां डॉक्टर ने चिंतामन को मृत घोषित किया, जिसके बाद आरोपी अस्पताल से ही भाग खड़े हुए।​लसूड़िया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज किया और देर रात ही आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। पुलिस ने मोहित,मयूर , पंकज परमार और कुलदीप पिता बद्रीलाल परमार को नामजद किया है। दो आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया गया है जबकि बाकी की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही हे

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031849
Total Users : 31849

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

12 साल बाद भी सवाल वही, कब पूरी होगी सड़क

9 करोड़ का ठेका लेकर काम शुरू नहीं किया इंदौर संकेत प्रतिनिधि...