Home Uncategorized इंदौर में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक, पैनिक न करें
Uncategorizedताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौर

इंदौर में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक, पैनिक न करें

मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के बाद भारत सहित इंदौर में गैस वितरण प्रणाली प्रभावित हो रही है। गैस कंपनियों द्वारा सिलेंडर बुकिंग को लेकर किए गए बदलाव से गैस वितरक कंपनियां परेशान हैं। ग्राहकों को ओटीपी न मिलने और सिलेंडर की डिलीवरी में दिक्कत के कारण विवाद की स्थिति बन रही है। इसी मुद्दे को लेकर गुरुवार को इंदौर की तीन प्रमुख गैस वितरक कंपनियों—एचपी, इंडेन और भारत गैस—के डीलर कलेक्टर शिवम वर्मा से मिले और अपनी समस्याएं बताईं।

दरअसल, गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए कंपनियों द्वारा बनाए गए सॉफ्टवेयर और बुकिंग सिस्टम का संचालन पूरी तरह कंपनियां कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों से बने संकट के बाद कंपनियां लगातार सॉफ्टवेयर में बदलाव कर रही हैं, जिससे गैस एजेंसी संचालक बुकिंग करने में परेशान हो रहे हैं। ग्राहकों को बुकिंग के लिए 25 दिन का समय दिया गया है, लेकिन सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण ओटीपी नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते ग्राहक आक्रोशित होकर एजेंसी संचालकों से विवाद कर रहे हैं। वहीं, बुकिंग का दबाव बढ़ने से कंपनियों के सॉफ्टवेयर बार-बार क्रैश हो रहे हैं, जिससे ग्राहकों में हंगामे की स्थिति बन रही है।

एजेंसी संचालकों ने कलेक्टर वर्मा से कंपनियों से मध्यस्थता कर समस्या का समाधान करने की मांग की। इसके बाद कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी एम.एल. मारू के साथ एजेंसी संचालकों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

🎙️ बाइट – शिवम् वर्मा, कलेक्टर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023486
Total Users : 23486

Related Articles