Home ताज़ा ख़बर इंदौर में देर रात दर्दनाक हादसा, कनाडिया थाना क्षेत्र में दो की मौत
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर में देर रात दर्दनाक हादसा, कनाडिया थाना क्षेत्र में दो की मौत

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बिचौली हप्सी ब्रिज के पास रात करीब डेढ़ बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, एक 12 चक्का ट्रॉला सड़क किनारे खड़ा था जिस पर जेसीबी लोड थी। इसी दौरान राऊ की ओर से आ रही केले से भरी आयशर गाड़ी तेज रफ्तार में पीछे से ट्रॉले से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आयशर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार चालक राजेन्द्र गोयल व सहायक राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 और कनाडिया थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने ट्रॉले को जब्त कर लिया है और मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने ट्रॉला चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031864
Total Users : 31864

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकराजनीति

12 साल बाद भी सवाल वही, कब पूरी होगी सड़क

9 करोड़ का ठेका लेकर काम शुरू नहीं किया इंदौर संकेत प्रतिनिधि...