Home ताज़ा ख़बर मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान: गेहूं खरीद पर बोनस, पंजीयन की तारीख बढ़ी
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान: गेहूं खरीद पर बोनस, पंजीयन की तारीख बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसान कल्याण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार गेहूं खरीद पर किसानों को अतिरिक्त लाभ देगी। सरकार द्वारा तय 2585 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अब 40 रुपये का बोनस दिया जाएगा, जिससे किसानों से गेहूं की खरीद 2625 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन बढ़ा दिया गया है। पहले तय समय सीमा के बजाय अब किसान 7 तारीख से 10 तारीख तक अपना पंजीयन करा सकेंगे, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ ले सकें। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती के समय किसानों को दिन में ही बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था जारी रखी जाएगी। रात में सिंचाई और अन्य कृषि कार्य करने में किसानों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि बड़वानी में आयोजित कृषि कैबिनेट बैठक में जो संकल्प लिए गए थे, यह निर्णय उसी दिशा में उठाया गया कदम है। सरकार प्रदेश के किसानों के विकास और कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में आए यूपीएससी परीक्षा परिणामों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस बार टॉप-10 में मध्य प्रदेश के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने स्थान बनाया है। भोपाल के ईशान ने पांचवीं रैंक और धार के प्रक्षल ने आठवीं रैंक हासिल की है। मुख्यमंत्री ने दोनों युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने इंदौर में निकलने वाली रंगारंग गैर के लिए भी प्रदेशवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं और कहा कि हमारे प्रदेश और देश की हजारों साल पुरानी संस्कृति में त्योहारों को मिल-जुलकर आनंद और उत्साह के साथ मनाने की परंपरा रही है।

बाइट – मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023486
Total Users : 23486

Related Articles