Home धर्म/समाज ज्योति नगर में सज रहा भव्य पांडाल 27 को विराजेंगे विघ्नहर्ता
धर्म/समाज

ज्योति नगर में सज रहा भव्य पांडाल 27 को विराजेंगे विघ्नहर्ता

प्रथम पूल्य देव श्री गणेश के आगमन को लेकर भक्तों में उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है। 27 अगस्त से शुरु हो रहे गणेशोत्सव पर बप्पा को अगुवानी और 10 दिनों तक उत्सव मनाने के लिए भक्त अपने अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे है। शहर के ज्योति नगर में भी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। बाप्पा की प्रतिमा स्थापना के लिए जहां मनोहारी पांडाल बनाया गया है, तो वही 10 दिनों तक उत्परव के दौरान होने वाले आयोजनों को लेकर रुपरेखा भी तैयार की गई है।
समिति के इंजी. नीतिन मालवीय ने बताया कि ज्योतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य पांडाल सजाया गया है, इसमें की गई नक्काशीदार सजावट के अलावा विद्युत एवं फूलों की साज सज्जा आकर्षण का केंद्र होगी। गणेशोत्सव पर बप्पा की प्रतिमा सहित यहां होने वाले आयोजन न केवल कॉलोनी बल्कि शहरवासियों की आस्था और आकर्षण का केंद्र होकर भारी भीड़ खींचते है। जिससे यह शहर का सबसे लोकप्रिय पंडाल बन जाता है। पांडाल में प्रतिमा को हर साल की तरह ही आकर्षक आभूषणों और सजावट से सजाया जाएगा। समिति के दिलीप सोनी ने बताया कि समिति का यह लगातार 10 वां वर्ष है। बप्पा के आगमन को लेकर पिछले 15 दिनों से आयोजन समिति द्वारा तैयारियां की जा रही है। यह पांडाल शहर में अलग विशेषता रखता है और इस बार भी अलग थीम पर गणेशोत्सव मनाने की तैयारी की गई है। 10 दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक और रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी, जिससे भक्तों में बप्पा का उत्सव यादगार बन जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

031849
Total Users : 31849

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाजनगर निगम इन्दौरप्रशासनिक

खजराना गणेश मंदिर में भक्तों का 20 करोड़ का बीमा

इंदौर संकेत प्रतिनिधि इंदौर • खजराना गणेश मंदिर में 10 दिवसीय गणेशोत्सव...