Home Uncategorized फिर सामने आए प्रदेश कांग्रेस के दिग्गजों के बीच असहमति के सुर
Uncategorized

फिर सामने आए प्रदेश कांग्रेस के दिग्गजों के बीच असहमति के सुर

इंदौर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने शुक्रवार 10 जुलाई को इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें राम मंदिर ट्रस्ट दानराशि घोटाले का मुद्दा अहम था। लेकिन बात उनके और दिग्विजय सिंह के संबंधों और जीतू पटवारी तथा दिग्गी के संबंधों तक भी गई। नाना पटोले के ड्रग्स केस का मुद्दा भी उठा।

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने राम मंदिर ट्रस्ट में हुए दान राशि घोटाले पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ को घेरा। चौधरी ने कहा कि यह धार्मिक ट्रस्ट बनाने के आदेश सुप्रीम कोर्ट से हुए थे, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने इसमें अपने लोगों की नियुक्ति की। हरीश चौधरी ने कहा कि इसमें शंकराचार्य या किसी अखाड़े के उस व्यक्ति को नहीं लिया गया, जो हमारी सनातनी व्यवस्था के अंतर्गत आते हैं। अब पीएम इस मुद्दे पर चुप हैं, जबकि ट्रस्ट गठन, शिलान्यास, उद्घाटन से लेकर सभी काम उनके द्वारा ही हुए।चौधरी ने आगे कहा कि जहां मौका मिल रहा है, वहां धर्मस्थलों को लूटा जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े व प्रवक्ता अमित चौरसिया भी उपस्थित थे।


उज्जैन ट्रस्ट पर जीतू सही, दिग्गी के विचार निजी

हरीश चौधरी ने दिग्गी और जीतू पटवारी के संबंधों को अच्छा बताया। साथ ही कहा कि उनके और दिग्गी के बीच भी संबंध अच्छे हैं। और नाना जी से कोई बात नहीं है। हाल ही में भोपाल में कांग्रेस के दान कार्यक्रम के दौरान कुर्सी बदलने पर उन्होंने कहा कि खाली कुर्सी थी तो बैठ गया, विवाद जैसा कुछ नहीं है। उज्जैन ट्रस्ट घोटाले के आरोपों पर चौधरी ने कहा कि इसमें जीतू पटवारी द्वारा लगाए गए आरोप कांग्रेस का अधिकृत बयान हैं। दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में जाकर जो कहा, वह उनके निजी विचार हैं। यह पार्टी का अधिकृत बयान नहीं है और कोई भी अपने निजी विचार रख सकता है।


शामिल होने पर चौधरी ने कहा

शामिल होने पर चौधरी ने कहा कि यह उनकी निजी यात्रा है। यह गैर-राजनीतिक है। मेरे लिए हर निजी कार्यक्रम में जा पाना संभव नहीं है।


नाना पटवारी ड्रग केस पर यह बोले

वहीं जीतू के भाई नाना पटवारी के ड्रग्स केस को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के परिवार को घेरा है। उन पर अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार तक को लेकर नोटिस पर नोटिस दिए जा रहे हैं। हम ड्रग्स के खिलाफ हैं और नाना से केवल पूछताछ की गई, उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया।


कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए राकेश यादव के आरोपों पर

चौधरी ने कहा कि उन्होंने जो मुझ पर व कांग्रेस पर आरोप लगाए, वह प्रायोजित थे। उनके बीजेपी में जाने से यह साबित हो गया कि यह बीजेपी द्वारा ही प्रायोजित आरोप थे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

023658
Total Users : 23658

Related Articles