Home देश-प्रदेश संघ विरोधी दिग्विजय अब कांग्रेस को संघ से ही सीखने की सलाह दे रहे
देश-प्रदेश

संघ विरोधी दिग्विजय अब कांग्रेस को संघ से ही सीखने की सलाह दे रहे

आशीष गुप्ता : 9425064357
इंदौर = दैनिक इंदौर संकेत
दिग्विजय सिंह की इंदौर यात्रा के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव कैसे होते हैं, एसआईआर में कैसे फार्म भरना है, बीएलए नियुक्ति कैसे होती है। इन सभी पर भी जमकर क्लास ली। इस बैठक में आरएसएस (संघ) से आंदोलन कैसे करने हैं इसकी सीख दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी आंदोलन करते हैं तो उनकी फोटो बीजेपी ले लेती है। उन पर कार्रवाई हो जाती है। इसलिए कैसे आंदोलन करना है यह आरएसएस से सीखो। वह घर-घर जाते हैं और कान में फुसफुसाते हैं। यही करना है, घर जाना है और मतदाताओं के पास फुसफुसाना है। महिलाओं को अपने साथ जोड़ना है। ऐसे में कहीं जाओ तो अपने साथ पत्नी को भी लेकर जाओ।
चुनाव कार्यक्रमों पर जमकर ली क्लास-इसके साथ ही उन्होंने उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से सवाल भी किए। सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग की साइट पर जाओ, पढ़ो, फार्म देखो। आजकल सब कुछ ऑनलाइन है। बीजेपी हमसे बहुत आगे निकल चुकी है। वह पीएचडी कर चुकी है, हम अभी हाईस्कूल में ही हैं।
4′ वोट करना है शिफ्ट-सिंह ने कहा कि हम 22 साल से मध्य प्रदेश में विपक्ष में हैं। मेरी इच्छा है कि हम सत्ता में आएं। मैंने अपने जीवन में सब कुछ देख लिया है। सत्ता में आने के लिए जरूरी है 4 प्रतिशत वोट, उनको शिफ्ट करके हमें अपनी ओर लाना है। हमारा वोट बैंक कम नहीं हुआ है मध्य प्रदेश में। बस हमें फिर इन वोट की शिफ्टिंग करनी है। इससे हम सत्ता में आ जाएंगे।

1 Comment

  • स्वतंत्र विचार के साथ जानकारी साझा की जाती है सटीक और विचारणीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009681
Total Users : 9681

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...