Home पुलिस विभाग रोबोट चौराहे पर एक बस कंडक्टर का शव मिला
पुलिस विभाग

रोबोट चौराहे पर एक बस कंडक्टर का शव मिला

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में रोबोट चौराहे पर एक बस कंडक्टर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

-:मामला एमआईजी थाना क्षेत्र के रोबोट चौराहे का है, जहां देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक बस के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। मृतक की पहचान बस कंडक्टर के रूप में हुई है। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे संदेह गहराया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इंदौर से पुणे चलने वाली बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने देर रात शराब का सेवन किया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद कंडक्टर बस से उतर रहा था, तभी वह गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह हत्या है या दुर्घटना, इसका फैसला जांच पूरी होने के बाद ही किया जाएगा। मामले में बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

वीओ : पुलिस का कहना है कि सभी साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009812
Total Users : 9812

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...