Home धर्म/समाज पंचोली बने नफरत के बीच शांति की आवाज़
धर्म/समाज

पंचोली बने नफरत के बीच शांति की आवाज़

सोशल मीडिया पर चल रहे इन्फ्लुएंसर विवाद के बीच लोकप्रिय मॉडल, एक्टर एवं श्री परशुराम युवा सेना के विधानसभा अध्यक्ष पं कुणाल पंचोली का एक वीडियो कल दिन में सामने आया, जिसमें उन्होंने वीर और धर्मेंद्र के बीच चल रहे विवाद को लेकर स्पष्ट और संतुलित बयान दिया। कुणाल ने कहा कि यह विवाद किसी भी समाज से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह बनाए गए कंटेंट और वैचारिक सोच का विषय है। उन्होंने समाज के नाम पर फैलाए जा रहे प्रोपेगेंडा, धमकियों और आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी समाज को विवाद में घसीटना गलत है और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ता है। कुणाल ने यह भी कहा कि इन्फ्लुएंसर होने के नाते कंटेंट की जिम्मेदारी हमारी होती है। कुणाल के इस बयान के कुछ ही घंटों बाद शाम तक इन्फ्लुएंसर धर्मेंद्र ने भी वीडियो जारी कर कहा कि समाज लोगों की शान है और किसी भी विवाद में समाज को बीच में नहीं लाया जाना चाहिए। कुणाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और बड़ी संख्या में लोग उनके शांत, जिम्मेदार और सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009677
Total Users : 9677

Related Articles

देश-प्रदेशधर्म/समाजपुलिस विभाग

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और मारपीट के आरोप में एफआईआर

खजराना क्षेत्र में युवक पर एक व्यक्ति द्वारा बनाया धर्म परिवर्तन के...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाज

इंदौर हाई कोर्ट के आदेश पूजा और नमाज़ दोनों होंगी बसंत पंचमी पर

धार भोजशाला मामले में इंदौर हाईकोर्ट से भी अहम निर्देश जारी किए...

धर्म/समाज

मौनी अमावस्या पर , पवित्र नदियों में स्नान के लिए रहेगी भीड़

माघ माह में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या माघी या अमावस्या...

धर्म/समाज

पतंगबाजी का महापर्व मकर संक्रांति बुधवार को उत्साह के साथ मनाया गया इंदौर शहर मे

मकर पतंगबाजी का दौर चल रहा है रंग-बिरंगी पतंगों से आसमान भर...