Home ताज़ा ख़बर कोदो के आटा की रोटी खाने से एक ही परिवार के 5 लोग बीमार
ताज़ा ख़बर

कोदो के आटा की रोटी खाने से एक ही परिवार के 5 लोग बीमार

सतना। जिले के सिंहपुर थाना अंतर्गत खनगढ़ गांव में कोदो के आटा की रोटी और हरे चने की साग खाने से एक ही परिवार के 5 सदस्य फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गए। परिवार के अन्य सदस्य पीड़ितों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नागौद ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ितों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिन्हें तकलीफ हुई है उनमें रामबेटू कोल पिता फगुना (45), फगुना पिता ददवा (६५), चुनवदा पिता ददवा (55), सुनीता पुत्री दिलीप (१५) और कल्लू पिता सुभद्रा (८) सभी निवासी खनगढ़ के नाम शामिल हैं। चुनवादा ने बताया कि उसकी बहू गांव में ही किसी से कोदो लेकर आई। बुधवार को सुबह कोदो के आटा की रोटी और हरे चने की साग बनी। सभी लोगों ने रोटी और चने की साग खाया। कुछ देर बाद एक के बाद एक, सभी लोगों को पेट में तकलीफ और जी मचलाने लगा। फौरन निजी वाहन बुक कर नागौद अस्पताल पहुंचे। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। सभी लोगों की हालत स्थिर बताई गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009677
Total Users : 9677

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...