इंदौर के गांधी भवन (कांग्रेस कार्यालय) के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच गंभीर झड़प हुई। घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार, 21 फरवरी 2026 को हुई और स्थिति कुछ तनावपूर्ण रही।

शनिवार दोपहर इंदौर के गांधी भवन के बाहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच भारी झड़प हुई, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण रहा। झड़प का कारण दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले गए विरोध प्रदर्शन को बताया जा रहा है
क्या है मामला
ल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने समिट के प्रदर्शन के दौरान टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। भाजपा ने इसे “देश की छवि को नुकसान पहुँचाने वाला कृत्य” कहा, जबकि कांग्रेस का कहना था कि यह युवा बेरोजगारी और नीतिगत मुद्दों पर किया गया लोकतांत्रिक प्रदर्शन था।
झड़प कैसे शुरू हुई ?
भाजपा का कहना है कि दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर (shirtless) विरोध किया, जिससे राष्ट्रीय प्रतिष्ठा को ठेस पहुँची।इस विरोध प्रदर्शन के खिलाफ विरोध जताने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) समेत भाजपा के कार्यकर्ता इंदौर में गांधी भवन आए। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता अपने कार्यालय पर मौजूद थे, दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी धीरे-धीरे तीखी बहसबाजी , पत्थरबाजी और फिर झड़प में बदल गई।

ज़ख्मी और स्थिति
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नारेबाजी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति तेजी से बिगड़ गई। धक्का-मुक्की और पत्थरबाजी के दौरान मौके पर मौजूद एक पत्रकार भी चपेट में आ गया। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे पुलिस के एक SI को भी चोटें आईं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी।



Total Users : 9666
Leave a comment