Home पुलिस विभाग इंदौर पुलिस और मेट्रो विभाग के अधिकारियों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया
पुलिस विभाग

इंदौर पुलिस और मेट्रो विभाग के अधिकारियों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया

इंदौर पुलिस और मेट्रो विभाग के अधिकारियों के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि रीगल चौराहे स्थित रानी सराय परिसर में बने पूर्व पुलिस कंट्रोल रूम को अब नहीं तोड़ा जाएगा। इसके स्थान पर मेट्रो विभाग पुलिस लाइन और अजाक थाना परिसर के कुछ हिस्सों को अपने प्रोजेक्ट के लिए उपयोग में लेते हुए जल्द ही वहां तोड़फोड़ की कार्रवाई करेगा, ताकि मेट्रो स्टेशन और पार्किंग निर्माण को गति दी जा सके।

वीओ.दरअसल रीगल चौराहा स्थित रानी सराय बिल्डिंग में मौजूद पुराना पुलिस कंट्रोल रूम पहले मेट्रो परियोजना के दायरे में आ रहा था, जिसके लिए इसे तोड़े जाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन हाल ही में पुलिस और मेट्रो अधिकारियों की संयुक्त बैठक में नए सिरे से समीक्षा की गई। तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विचार करने के बाद यह सहमति बनी कि कंट्रोल रूम को हटाना उचित नहीं होगा, क्योंकि यह पुलिस की गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है। इसी के चलते मेट्रो विभाग ने अपने स्टेशन और पार्किंग निर्माण के लिए वैकल्पिक स्थान चुना है। अब पुलिस लाइन और अजाक थाना परिसर का हिस्सा मेट्रो परियोजना में शामिल किया जाएगा। इस पर दोनों विभागों के बीच औपचारिक सहमति बनने के बाद मेट्रो विभाग जल्द ही उस क्षेत्र में तोड़फोड़ और निर्माण कार्य शुरू करेगा। इस फैसले से मेट्रो प्रोजेक्ट में तेजी आने की संभावना है, साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

बाइट – संतोष सिंह, पुलिस कमिश्नर इंदौर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009798
Total Users : 9798

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...