Home पुलिस विभाग इंदौर के वार्ड क्रमांक 19 की महिला पार्षद के बेटे के कार्यालय में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को बाणगंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया
पुलिस विभाग

इंदौर के वार्ड क्रमांक 19 की महिला पार्षद के बेटे के कार्यालय में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को बाणगंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया

इंदौर के वार्ड क्रमांक 19 की महिला पार्षद के बेटे के कार्यालय में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को बाणगंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आखिरकार गिरफ्त में आ गया।

वीओ – दरअसल बाणगंगा पुलिस ने वार्ड 19 की पार्षद के बेटे मासूम जायसवाल के कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले मुख्य आरोपी शाहरुख उर्फ जलील को गिरफ्तार किया है। आरोपी उज्जैन जिले के घटिया थाना क्षेत्र के ग्राम नजरपुर का रहने वाला है। आरोपी शाहरुख ने पहले मोबाइल पर मासूम जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर कार्यालय में पहुंचा और जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना में दो महिलाएं भी घायल हुई थीं।गौरतलब है कि धमकी और हमले के पीछे 2023 का महाकाल सवारी प्रकरण बताया जा रहा है। उस समय मासूम जायसवाल ने एक वीडियो बनाकर एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें कुछ युवक महाकाल सवारी के दौरान थूकते हुए नजर आए थे। इसी मामले में दर्ज एफआईआर को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने इस केस में पहले ही आरोपी के तीन साथियों गोलू, सौरभ और विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी शाहरुख के खिलाफ उज्जैन और इंदौर में पहले से करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बाइट – रुबीना मिजवान — एसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009806
Total Users : 9806

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...