इंदौर में कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों का समय अब 9:30 बजे से कर दिया गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि आदेश नहीं मानने वाले स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम सुबह से ही स्कूलों में दौरे पर आ रही है।
कई जगह पालकों बताया कि स्कूलों के संचालक कलेक्टर का आदेश नहीं मान रहे हैं। कड़ाके की ठंड में छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे हैं।
कलेक्टर ने कहा कक्षा आठवीं तक के स्कूलों का समय 9:30 बजे से ही रहेगा। आज निपानिया, खजराना, गीता भवन, निरंजनपुर सहित बाणगंगा, वृंदावन कॉलोनी, कुशवाहा नगर, नंदबाग क्षेत्र के कई इलाकों में कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ी और स्कूलों के दबाव में बच्चों को ठंड के बीच स्कूल जाना पड़ा। कलेक्टर ने कहा कि जांच की जा रही है और जो भी स्कूल आदेश नहीं मान रहे हैं उन पर जल्द कार्रवाई होगी।





Total Users : 9681
Leave a comment