Home पुलिस विभाग इंदौर के रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की
पुलिस विभाग

इंदौर के रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की

मुंबई में छिपकर फरारी काट रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों पर इंदौर के कपड़ा व्यापारियों से करीब एक करोड़ 69 लाख रुपये की ठगी का आरोप है, पूरा मामला बड़े ऑर्डर और समय पर भुगतान का झांसा देकर उधारी में माल उठाने से जुड़ा है

वीओ : पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने खुद को भरोसेमंद ब्रोकर बताकर इंदौर के रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों से संपर्क किया, राज्य के बाहर की नामी फर्मों के नाम पर बड़े ऑर्डर दिलाने का लालच दिया गया और 30 से 45 दिनों में भुगतान का भरोसा दिलाया गया, इसी भरोसे में व्यापारियों ने करोड़ों रुपये का कपड़ा माल बाहर की फर्मों को भेज दिया, जांच में सामने आया कि कई बाहरी फर्मों के नाम पर माल मंगवाया गया, लेकिन किसी भी व्यापारी को भुगतान नहीं मिला, कुछ मामलों में सुरक्षा के तौर पर चेक दिए गए, जो बाद में बेकार साबित हुए, क्राइम ब्रांच ने इस मामले में पहले ही एक आरोपी किरीट जडेजा को गिरफ्तार किया था, और अब दो और आरोपियों को मुंबई से पकड़ा गया है

बाइट – राजेश डंडोतिया, एडी डीसीपी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009792
Total Users : 9792

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...