Home एक्टिव नगर निगम इन्दौर इंदौर के पार्षद जायेंगे सूरत और नवी मुंबई दोनों शहरों का दौरा करके विकास के काम देखेंगे
नगर निगम इन्दौर

इंदौर के पार्षद जायेंगे सूरत और नवी मुंबई दोनों शहरों का दौरा करके विकास के काम देखेंगे

इंदौर के पार्षद जायेंगे सूरत और नवी मुंबई दोनों शहरों का दौरा करके विकास के काम देखेंगे पहली बार कांग्रेस और पार्षद एक साथ रवाना होंगे बैठक के माध्यम से महापौर ने सभी पार्षदों को दी नसीहत अनुशासन और इंदौर की छवि का विशेष ध्यान रखें

..स्वच्छता में लगातार आठ बार नंबर वन का मुकाम हासिल करने वाला इंदौर शहर अब अन्य शहरों से भी सीखने का काम करेगा,इंदौर के पार्षदों के दल नवी मुंबई और सूरत के लिए रवाना होंगे,जिसके पहले आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा पार्षद दल के साथ बैठक की गई,महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी पार्षदों को अनुशासन और अच्छा आचरण रखने की भी नसीहत दी है,वही मीडिया से चर्चा करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया इंदौर के आलावा देश के अन्य शहरों में भी लगातार अच्छे काम किये जा रहे है इन्ही में से नवी मुंबई और सूरत के नाम सबसे आगे है ऐसे में एक पार्षदों का दल कल नवी मुंबई के लिए रवाना होगा,जबकि 17 दिसम्बर को एक दल सूरत के लिए रवाना होगा,सभी पार्षद इन शहरों का दौरा करेंगे और यहाँ हुए कामों को देखेंगे और उसके बाद इंदौर में भी इस तरह का काम करने का प्रयास किया जाएगा..ये पहला मौका है की जब इंदौर से पक्ष और विपक्ष के पार्षद एक साथ किसी शहर के दौरे पर रवाना हो रहे है उम्मीद है की उनका यह दौरा,शहर के विकास में सहायक होगा

बाईट-पुष्यमित्र भार्गव,महापौर,इंदौर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009768
Total Users : 9768

Related Articles