अपमानजनक हरकतें और वीडियो बनाकर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया आरोपी युवक को पीड़ित से उसकी बहन से दोस्ती का शक था, जिसके चलते उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर छात्र का अपहरण किया, कपड़े उतरवाए और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित के पिता ने पूछताछ की तो पूरा मामला उजागर हुआ जिसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।
– दरअसल परिजनों की शिकायत पर जूनी इंदौर पुलिस ने प्रमुख आरोपी करण सहित पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी कुछ दिनों से उसे धमका रहे थे। एक दिन वे उसे बहाने से बुलाकर कमरे में ले गए, जहां बंधक बनाकर कपड़े उतरवाए, मारपीट की और वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर वीडियो वायरल करने की बात भी कही। डर के कारण पीड़ित चुप रहा, लेकिन वीडियो वायरल होने पर उसने परिजनों को पूरी सच्चाई बताई।
इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पांच नाबालिगों को बाल न्याय बोर्ड में पेश किया जा रहा है। जिसमें डिजिटल साक्ष्य जब्त कर आगे की जांच जारी है। फिलहाल पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल भी जब्त कर रही है ताकि वीडियो के प्रसार की जांच आगे बढ़ाई जा सके।




Total Users : 9680
Leave a comment