Home पुलिस विभाग इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी
पुलिस विभाग

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी

इसी कड़ी में पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

वीओ.दरअसल आरोपी ने महज 10 हजार रुपये कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसका इस्तेमाल कर बुजुर्ग महिला से लाखों रुपये की ठगी की गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम के रूप में करीब 6 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। ठगों ने खुद को सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठ लिए। डर और मानसिक दबाव में आकर महिला ने आरोपियों के बताए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एरोड्रम थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया। आरोपी को इंदौर लाकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह आरोपी केवल खाता उपलब्ध कराने की भूमिका में था, जबकि इस डिजिटल ठगी गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जो कॉल करने, स्क्रिप्ट तैयार करने और पैसों के ट्रांजेक्शन का काम करते हैं। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। एरोड्रम थाना पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे डिजिटल ठगी नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, डिजिटल अरेस्ट या सरकारी अधिकारी बनकर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

बाइट. कृष्णलाल चंदानी डीसी पी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009738
Total Users : 9738

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...