Home ताज़ा ख़बर इंदौर: जेब से 50 हजार रुपए चोरी, दो बदमाश गिरफ्तार, 28 हजार बरामद
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: जेब से 50 हजार रुपए चोरी, दो बदमाश गिरफ्तार, 28 हजार बरामद

मध्य प्रदेश के इंदौर में जेब काटकर 50 हजार रुपए चुराने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 28 हजार रुपए बरामद किए गए हैं, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

पूरा मामला सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार वर्ल्ड कप चौराहा से केसर नामक व्यक्ति बस में सवार होकर सियागंज जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसकी जेब काटकर 50 हजार रुपए पार कर दिए।सियागंज पहुंचने पर जब पीड़ित ने अपनी जेब चेक की तो रुपए गायब मिले। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपी अमर और राजेश को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 28 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।थाना प्रभारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके दो अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009666
Total Users : 9666

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...