Home ताज़ा ख़बर इंदौर: चाकू के साथ रील बनाना युवक को पड़ा भारी, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

इंदौर: चाकू के साथ रील बनाना युवक को पड़ा भारी, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

इंदौर में सोशल मीडिया पर चाकू के साथ रील पोस्ट कर दहशत फैलाने की कोशिश एक युवक को महंगी पड़ गई। विशाल पारिया नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर चाकू लहराते हुए वीडियो पोस्ट किया था। उसका उद्देश्य दोस्तों और क्षेत्र में रौब जमाना था।

इस विवादित रील की जानकारी मिलने पर तुकोगंज थाना पुलिस ने गोमा पंचम की फैल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी को चाकू के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। साथ ही आरोपी से इंस्टाग्राम पर डाली गई रील को डिलीट करवाया गया और सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई गई।

यह पहला मामला नहीं है। सितंबर 2023 में भी इंदौर पुलिस ने तीन युवकों—लक्की, कुलदीप और गौतम—को गिरफ्तार किया था। ये आरोपी जन्मदिन के दौरान चाकू लहराकर इलाके में खौफ फैलाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने न सिर्फ उन्हें गिरफ्तार किया बल्कि इलाके में उनका जुलूस भी निकाला और सार्वजनिक रूप से उठक-बैठक करवाई थी।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन और दहशत फैलाने वाले कंटेंट पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009666
Total Users : 9666

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...