Home पुलिस विभाग देर रात बड़ी सड़क दुर्घटना
पुलिस विभाग

देर रात बड़ी सड़क दुर्घटना

तेजाजी नगर सड़क दुर्घटना

तेजाजी नगर में फिर हादसा
सेंधवा तरफ से आ रही बोलेरो डिवाईडर में जा घुसी,9 घायल,दो गंभीर
इंदौर के तेजाजी नगर में रात करीब 3 बजे के लगभग एक भीषण हादसा हो गया। यहां राजस्थान के लोगो से भरी एक बोलेरो डिवाईडर में जा घुसी। जिसमें 9 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। सभी को उपचार के लिए एमवाय लेकर आया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि बाइक सवार को बचाने में यह हादसा हुआ है।
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक घटना ब्रिज के पास की है। देर रात यहां राजस्थान की एक बोलेरो तेज रफ्तार में जाकर एक डिवाईडर में जा घुसी। इस हादसे में तेजसिंह पुत्र थारवा निवासी ग्राम मुन्ना डोगर बासवाडा,धर्मेन्द्र पुत्र वालसिंह,सबूर पुऋ जितरा,मनसुख पुत्र हार्डिया,मानसिंह पुत्र जितरा,लालू पुत्र गजिया,पीटू पुत्र मांगीलाल,कालू सिंह डोगर, और सादिया घायल हुए है। सभी का एमवाय में उपचार चल रहा है।
मानसिंह ने बताया कि सभी राजस्थान के रहने वाले खेती किसानी से जुडे हुए है। रात में रास्ते में रूककर एक ढाबे पर सभी ने खाना खाया। इसके बाद राजस्थान के लिए निकले थे। तभी ब्रिज के यहां पर अचानक से बाइक सवार आ गया। उसे बचाने में बोलरो सड़क पर बने डिवाईडर से जा टकराई।
हादसे के समय अधिकतर लोग गाडी में सो रहे थे। टक्कर के बाद चिल्ला पुकार मच गई। सभी के एंबुलेस से अस्पताल लेकर आया गया। इस हादसे में कालूसिंह और सादिया की हालत गंभीर बनी हुई है।

बाइट राजेश दंडोतिया सर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009817
Total Users : 9817

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...