● बिना हेलमेट के 30 ई-चालान थे लंबित, कार्यवाही कर की गई गाड़ी जप्त ।
इंदौर शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 14 नवम्बर 2025 को पलासिया चौराहे पर इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट जागरूकता/ कार्रवाई अभियान के दौरान वाहन क्रमांक MP09 VM 0299 को नियमो का उल्लंघन करने पर रोककर जांच की गई। वाहन नंबर की ऑनलाइन सर्च में यह तथ्य सामने आया कि वाहन चालक के बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के पूर्व के 30 चालान लंबित हैं और लगातार नियमो का उल्लंघन किया जा रहा है।
लगातार उल्लंघन और लंबित ई- चालानों को गंभीरता से लेते हुए यातायात के सूबेदार ब्रजराज अजनार द्वारा वाहन को मौके पर ही जप्त किया गया एवं चालक के विरुद्ध कोर्ट चालान तैयार कर विधिक कार्रवाई की गई। जप्त वाहन को आगे की कानूनी प्रक्रिया हेतु थाना यातायात भेजा गया है।
इंदौर ट्रैफिक पुलिस आमजन से अपील करती है कि हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। यातायात नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।




Total Users : 9793
Leave a comment