Home एक्टिव हनुमान चालीसा पढ़ने पर मिला नीम करौली बाबा का किरदार: 15 साल बाद गांव पहुंचा लंगूर, विहान बोले- मेरे साथ सीन किया और चला गया
एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशधर्म/समाजनगर निगम इन्दौरप्रशासनिकबॉलीवुड

हनुमान चालीसा पढ़ने पर मिला नीम करौली बाबा का किरदार: 15 साल बाद गांव पहुंचा लंगूर, विहान बोले- मेरे साथ सीन किया और चला गया

इंदौर संकेत प्रतिनिधि

इंदौर • संत बाबा नीम करौली महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों चर्चा में है। फिल्म में बाबा नीम करौली महाराज के बचपन का किरदार निभाने वाले कलाकार विहान घोडे इंदौर पहुंचे। चर्चा के दौरान उन्होंने फिल्म में अपने किरदार, शूटिंग के अनुभव और बाबा नीम करौली महाराज से जुड़ी अपनी आस्था को लेकर खुलकर बात की।

विहान ने बताया कि फिल्म में काम करने से पहले वे बाबा नीम करौली महाराज के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। जब उन्हें उनका किरदार निभाने का मौका मिला तो उन्होंने बाबा के जीवन के बारे में रिसर्च शुरू की। इसी दौरान उनके मन में बाबा और हनुमान जी के प्रति आस्था भी बढ़ती चली गई। विहान ने बताया कि ऑडिशन से पहले उन्होंने लगातार दो-तीन दिन हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इसके बाद उन्हें बाबा नीम करौली महाराज के बचपन का किरदार निभाने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह महज एक फिल्मी किरदार नहीं, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी बेहद खास अनुभव रहा। फिल्म से जुड़ने के बाद उनकी हनुमान जी और बाबा नीम करौली महाराज के प्रति आस्था पहले से ज्यादा मजबूत हुई है।

विहान ने शूटिंग से जुड़ा एक खास अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जिस गांव में फिल्म की शूटिंग हो रही थी, वहां करीब 15-20 साल से कोई लंगूर नहीं आया था। लेकिन जिस दिन उनकी शूटिंग थी, उसी दिन अचानक एक लंगूर वहां पहुंच गया। लंगूर ने शूटिंग के दौरान दो-तीन सीन में उनके साथ हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि जैसे ही शूटिंग पूरी हुई, लंगूर वहां से चला गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

032094
Total Users : 32094

Related Articles