Home एक्टिव सियासी गरमाहट के बीच तैयार हो रहा ‘छात्रों की गूंज’ का मंच
एक्टिवताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभागप्रशासनिकराजनीति

सियासी गरमाहट के बीच तैयार हो रहा ‘छात्रों की गूंज’ का मंच

प्रशासनिक चुनौतियों और सुरक्षा का मुद्दा रहेगा हावी

इंदौर संकेत प्रतिनिधि

इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। उनके संवाद कार्यक्रम छात्रों की गूंज को लेकर मामला की धर पर सियासी और सामाजिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो मैदान का नाम दिया है, इस संवाद का गवाह बनने के लिए तैयार हो रहा है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है तमाम प्रशासनिक चुनौतियों और मौसम की मार के बावजूद 19 सितंबर का यह आयोजन देश के युवाओं की आकांक्षाओं को नई उड़ान देगा और इंदौर से उठी छात्रों की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी।

रात भर चलता रहा तैयारियों का जायजा: आयोजन स्थल पर तैयारियों की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां बारिश और कीचड़ के बीच कांग्रेस नेता और कार्यक्रम मैदान का मुआयना करने नजर आए। इंदौर कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर वाटरप्रूफ हाइटेक डोम के निर्माण कार्य और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दरअसल लगातार हो रही बारिश के कारण मैदान में जलभराव की चुनौती सामने आई थी, जिससे निपटने के लिए रातों-रात गिट्टी और मिट्टी डालकर जमीन को समतल और मजबूत किया गया। डोम को पूरी तरह वाटरप्रूफ बनाया गया है ताकि भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में आने वाले छात्रों और युवाओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

कार्यक्रम की सफलता के लिए हवन-पूजन

आयोजन को निर्विघ्न और सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को राजबाड़ा स्थित प्राचीन वनखंडी हनुमान मंदिर प्रांगण में सुबह 9.30 बजे विशेष यज्ञ, हवन एवं पूजन का आयोजन किया जा रहा है।

कांग्रेस ने पदाधिकारियों को दिए निर्देश

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने पीसीसी को निर्देश दिए हैं कि संगठन के सभी काम स्थगित कर राहुल गांधी के दौरे को सफल बनाने में जुट जाएं। यही वजह है कि जिलों में कार्यकारिणी के गठन से लेकर विभाग-प्रकोष्ठों में नियुक्तियों और प्रवक्ताओं की घोषणा का संगठन से जुड़े अन्य सभी फैसले 19 सितंबर के बाद होंगे। पीसीसी के प्रदेश पदाधिकारियों ने अगस्त के अंत में सभी जिला अध्यक्षों के साथ जूम मीटिंग कर 5 सितंबर तक बूथ से लेकर ब्लॉक तक कार्यकारिणी के गठन की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए थे।

राहुल गांधी की टीम ने ली मप्र के मुद्दों की लिस्ट

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टीम ने मध्यप्रदेश से जुड़े कई मुद्दों की लिस्ट बना ली है। यह लिस्ट राहुल गांधी ने मांगी है। छात्रों की गूंज आयोजन पूरी तरह से जेएनजी और युवाओं पर फोकस है। लेकिन यह भी उठ रही है कि राहुल गांधी गाहे-बगाहे कई मुद्दों को छोड़ सकते हैं। वह मंच पर करीब एक से डेढ़ घंटे रहेंगे। इसके पहले भी राहुल गांधी सागर में पटवारी शराब कांड का नाम लेकर मध्यप्रदेश में दवा जहरीली, शराब जहरीली और पानी भी जहरीला बोलकर भाजपा सरकार को घेर चुके हैं।

जेएनजी के किन मुद्दों को लेकर बोल सकते हैं राहुल

जेएनजी से जुड़े मुद्दों की बात करें तो इसमें विविध भर्ती घोटाले, रोजगार, व्यापमं से शुरुआत कर पटवारी भर्ती, आबकारी भर्ती सहित कई घोटाले हैं। भर्ती में कम पद निकलना, परीक्षाओं में लेटलतीफी, रिजल्ट पड़ने की समस्या, ओबीसी के 27 फीसदी आरक्षण का खत्म मामला जैसे कई मुद्दे शामिल हैं। इसके साथ ही वह लगातार महंगी शिक्षा, महंगी कोचिंग, पेपर लीक के मुद्दे उठा रहे हैं।

मध्यप्रदेश के अन्य मुद्दों में यह गंभीर

बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला पिछले साल ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उठाया है। इसके साथ ही इंदौर का गटर या मध्यप्रदेश पानी कांड भी है, जिसके लिए राहुल गांधी पहले भी जनसभा में प्रभावित एरिया में जा चुके हैं। सागर का जहरीली शराब कांड का मामला है और साथ ही छिंदवाड़ा में कप सिरप से मौत का मामला हो या फिर सिंगरौली में खदान विस्तार, विस्थापन जैसे मुद्दे राहुल गांधी उठा रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Our Visitor

032094
Total Users : 32094

Related Articles