उज्जैन: महाकाल मंदिर परिसर में नागपंचमी पर श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बनाए गए 91 फीट लंबे फुट ओवरब्रिज का जंपिंग टेस्ट चर्चा में है। ब्रिज की मजबूती जांचने के लिए करीब 200 सुरक्षा गार्डोसे एक साथ उछल-कूद कराई गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
महाकाल मंदिर परिसर में नागपंचमी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाया गया 91 फीट लंबा फुट ओवरब्रिज अब विवादों के घेरे में है। ब्रिज की क्षमता जांचने के लिए 200 सुरक्षा गार्डो से एक साथ 10 मिनट तक उछल-कूद करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, नागपंचमी के मौके पर लाखों श्रद्धालुओं को नागचंद्रेश्वर मंदिर तक ले जाने के लिए यह ब्रिज बनाया गया था। ब्रिज पर भारी भीड़ का दबाव रहेगा, इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने इसकी मजबूती परखने के लिए यह टेस्ट करवाया।
इस मामले पर पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री अजय यादव ने बताया कि यह ऐरो ब्रिज उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया गया था। इसकी मजबूती के लिए सेतु विभाग एवं कार्यपालन यंत्री, पीडब्ल्यूडी की ओर से पत्र मिला था। साथ ही कलेक्टर रोशन कुमार सिंह द्वारा भी इस ब्रिज की मजबूती परखने के लिए जंपिंग टेस्ट करवाने के आदेश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज पर एक दिन में ही लाखों श्रद्धालु तेजी से गुजरते हैं और दौड़ लगाते हैं। ऐसे में कहीं कंपन जैसी स्थिति तो नहीं बन रही है या ब्रिज किसी हादसे का कारण तो नहीं बन सकता है, यह जांचना जरूरी था।






Total Users : 31829
Leave a comment