सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती, छात्रा से छेड़छाड़; दो युवकों पर केस दर्ज
इंदौर में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक छात्रा के लिए परेशानी का कारण बन गई। आरोपी युवक ने छात्रा को मिलने के बहाने बुलाया और अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ की। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार छात्रा की कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी, जिसके बाद युवक ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। छात्रा जब तय स्थान पर पहुंची तो आरोपी वहां अपने एक दोस्त के साथ मौजूद था। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने छात्रा को अपने दोस्त के हवाले कर दिया, जिसके बाद दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।





Total Users : 24559
Leave a comment